श्राद्ध पक्ष 2020 : पितरों का आशीर्वाद दिलाएंगे ये उपाय, जानें और आजमाए

By: Ankur Wed, 26 Aug 2020 10:31:16

श्राद्ध पक्ष 2020 : पितरों का आशीर्वाद दिलाएंगे ये उपाय, जानें और आजमाए

श्राद्ध पक्ष की शुरुआत आने वाली पूर्णिमा से ही होने वाली हैं। श्राद्ध पक्ष को पितृ पक्ष के रूप में भी जाना जाता हैं। इसमें माना जाता हैं कि मृत पूर्वजों की आत्मा धरती पर आती हैं। ऐसे में सभी मृत पूर्वजों का आशीर्वाद पाने की चाहत रखते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। पितृ पक्ष में कई उपाय किए जाते हैं जिनकी मदद से पितरों का आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं।

- पितृ पक्ष में यदि आप तर्पण नहीं कर पा रहे हो तो अपने पूर्वजों के नाम से सफ़ेद मिठाई का दान गरीब व असहाय बच्चों में अवशय करें।

- पितृ पक्ष में पितरों के निमित भोजन बनाकर उसके पांच भाग कर लें। हर भाग में जौ और तिल मिलाएं और इन्हें गाय, कौए, बिल्ली व कुत्ते को खिलाएं, पांचवां हिस्सा सुनसान स्थान में रखकर आएं। लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,shradh paksha 2020,shradh remedies ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, श्राद्ध पक्ष 2020, पितृ पक्ष उपाय

- पितृ पक्ष में पीपल की जड़ में मीठा जल अर्पित करने से और दिया जलाने से भी पितृ संतुष्ट होते हैं।

- पितृ पक्ष में रोज कुत्तों को रोटी अवश्य खिलाएं। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए।

- पितृ पक्ष में हर रोज घर में पितरों के नाम पर धुप अवश्य दें। इसके लिए जलते हुए कंडें यानी उपले पर सब्जी-पूड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े अर्पित करें।

- पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। गीता पाठ के बाद दान करना चाहिए।

- पितृ पक्ष में हर रोज कौओं को भोजन कराने के लिए घर की छत पर छोटे-छोटे टुकड़े में खाना रखे।

astrology tips,astrology tips in hindi,shradh paksha 2020,shradh remedies ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, श्राद्ध पक्ष 2020, पितृ पक्ष उपाय

- पितृ पक्ष में गरुड़ पुराण का पाठ करे और पाठ का पुण्य फल अपने गौत्र के पितरों को अर्पित करें। इससे पितृ संतुष्ट होते हैं।

- पितृ पक्ष में जिस भी मृतक का श्राद्ध हो उसकी मन पसंद चीज़ें बनाकर ब्राह्मणों को भोजन करवाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में हमेशा बरकत रहती हैं।

- पितृ पक्ष में श्राद्ध के दिन मरने वाले की उम्र के अनुसार गरीबों को वो चीज़ें दान करनी चाहिए जो उसे पसंद थी। इससे उन्हें शांति मिलती हैं।

- पितृ पक्ष में पशु पक्षियों को अन्न-जल देने से विशेष लाभ होता है। इन्हें भोजन देने से विशेष लाभ होता है। इन्हें भोजन देने से पितृगण संतुष्ट होते हैं।

ये भी पढ़े :

# श्राद्ध पक्ष 2020 : पुण्य की प्राप्ति कराएगा इन वस्तुओं का दान, पितरों की आत्मा को मिलेगी संतुष्टि

# इन चीजों का गिरना देता हैं अशुभ संकेत, रहें संभलकर

# जीवन रेखा बताती हैं सेहत और हादसों के बारे में बहुत कुछ, जानें इसके बारे में

# बजरंगबली को नाराज करती हैं मंगलवार के दिन की गई ये गलतियां

# भूलकर भी ना करें इन 7 चीजों का दान, दुर्भाग्य से भर जाएगा आपका जीवन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com